मिर्जापुर, मार्च 9 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर 33 गांव में रविवार की सुबह ग्यारह बजे कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। नए भवन निर्माण के लिए कच्चे मकान को तोड़ने का कार्य चल रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्र के रामपुर 33 गांव निवासी रामचंद्र का कच्चा मकान है। नए भवन के निर्माण के लिए सुबह कच्चे मकान को तोड़ने का कार्य चल रहा था। मजदूर और परिजन पुराने मकान की जर्जर दीवार को ध्वस्त कर रहे थे। उसी दौरान रामचंद्र की पत्नी 60 वर्षीय शांति देवी कच्चे मकान के पास बैठी थी। तभी मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। पास बैठी शांति देवी मलबे में दब गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और मजदूरों ने मलबे को हटाकर दबी महिला को बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.