औरैया, अप्रैल 4 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर में शनिवार शाम एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में अफरा-तफरी मच गई और कमरे में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। घटना में घर की बहू गुंजन घायल हो गईं, जिनके हाथ में चोट आई है। जानकारी के अनुसार गांव अलीपुर निवासी उमा देवी पत्नी स्व. प्रेम नारायण अपने पुत्रों और बहुओं के साथ रहती हैं। शनिवार शाम परिवार के सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे, तभी अचानक मकान के एक कमरे की छत गिर गई। उस समय कमरे में मौजूद गुंजन मलबे की चपेट में आ गईं। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत मलबा हटाकर घायल महिला को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक हुए इस हादसे से परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हिंदी...