कच्चे धागे से मजबूत हुई आस्था की डोर
प्रयागराज, मई 16 -- ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर शनिवार को व्रती महिलाओं ने विधिविधान से वट वृक्ष की पूजाकर पति की लंबी आयु की कामना की। सावित्री व्रत का लेकर घरों में उत्साह रहा। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधान में पूजन की थाली सजाकर मोहल्ले के आसपास स्थित वट वृक्ष की सामूहिक रूप से विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष पर फल, कच्चा दूध, नैवेद्य, अक्षत, मिष्ठान, सुहाग की सामग्री, रोली-चंदन, भीगा चना आदि अर्पित कर भोग लगाया। साथ ही वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर उसके चारों ओर कच्चा सूत लपेटकर आस्था की डोर को मजबूत किया। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना पूजन के बाद महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा का श्रवण किया। पूजन के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को व्रत की बधाई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.