नई दिल्ली, फरवरी 20 -- India core sector: देश के आठ कोर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स के ग्रोथ रेट में गिरावट आई है। जनवरी महीने में कोर सेक्टर की ग्रोथ घटकर चार प्रतिशत रह गई। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इन सेक्टर्स की वृद्धि दर एक साल पहले जनवरी 2025 में 5.1 प्रतिशत थी जबकि दिसंबर 2025 में यह 4.7 प्रतिशत रही थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वृद्धि की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है लेकिन स्टील और सीमेंट जैसे निर्माण से जुड़े क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन ने इसे सहारा दिया।कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। जनवरी में कच्चे तेल का उत्पादन सालाना आधार पर 5.8 प्रतिशत घट गया जबकि प्राकृतिक गैस उत्पादन में 5 प्रतिशत की ...