नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 90 डॉलर प्रति बैरल की ओर चल पड़ी हैं। सोमवार को ब्रेंट क्रूड करीब 5 प्रतिशत उछलकर 87.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गई और मंगलवार, 11 अगस्त को शुरुआती एशियाई कारोबार में भी यह बढ़त बरकरार है। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के खिलाफ कड़े रुख को अपनाना है, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने को लेकर उम्मीदों पर पानी फिर गया है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीदों को झटका लग रहा है।ट्रंप की नई मांग और ईरान का जवाब ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में ईरान से पिछले संघर्षों में मारे गए सभी लोगों का मुआवजा मांगा है। यह डिमांड ऐसे समय आई है, जब...