कच्चे तेल के दाम जमीन पर आते ही IndiGo और SpiceJet के शेयर ने भरी उड़ान
नई दिल्ली, जून 25 -- कच्चे तेल की कीमते जैसी ही जमीन पर आईं वैसे ही एविएशन कंपनियों इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर उड़ान भरने लगे। अब क्रूड ऑयल के दाम 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर से भी नीचे चले गए हैं। इससे गुरुवार को विमानन कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला। इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन और स्पाइसजेट के शेयरों में 4% से अधिक की बढ़ोतरी हुई।इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयरों का प्रदर्शन तेल की कीमतों में गिरावट का सीधा फायदा एविएशन कंपनियों को मिला, क्योंकि उनकी लागत का सबसे बड़ा हिस्सा फ्यूल होता है। कारोबार के दौरान इंडिगो के शेयर 4.5% चढ़कर 5,444 रुपये के डे हाई पर पहुंच गए। वहीं कम लागत वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने 4.80% की तेजी के साथ 12.95 रुपये का आंकड़ा छुआ। यह भी पढ़ें- पहले ही दिन 100% का फायदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.