उन्नाव, अप्रैल 2 -- उन्नाव। वैश्विक तेल और गैस संकट ने अब आम आदमी की सेहत पर सीधा प्रहार करना शुरू कर दिया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) की कीमतों में आए उछाल ने प्लास्टिक दानों को महंगा कर दिया है। इसका सीधा असर अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले डिस्पोजेबल उत्पादों पर पड़ रहा है। फार्मा कंपनियों ने लागत में 40 फीसदी तक की वृद्धि के संकेत दिए हैं, जिससे इलाज और सर्जरी के खर्च में भारी बढ़ोतरी की आशंका है। प्लास्टिक दाने क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस से तैयार होते हैं। इनसे इथिलीन, प्रोपिलीन और स्टाइरीन जैसे रसायन निकाले जाते हैं, जिनकी मदद से सिरिंज, कैन्यूला, ड्रिप सेट, ग्लूकोज बोतलें और पाइप जैसे डिस्पोजेबल उत्पाद बनते हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा संकट के चलते कच्चे माल की कीमतें आसमान छू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.