फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- शमसाबाद, संवाददाता। तराई क्षेत्र में कच्चे तेल का भंडार होने की संभावना पर सर्वेक्षण टीम ने डेरा डाल लिया है। भारत सरकार के निर्देश पर टीम अलग अलग गांव में वैज्ञानिक तरीके से बोरिंग कर रही है और सैंपल भी जुटाये जा रहे हैं। क्षेत्र के कई गांव में गहरी बोरिंग की जा रही है। इनमें चिलसरा, रोशनाबाद, असगरपुर आदि गांव में बोरिंग की गयी है। इस दौरान जमीन की भीतरी सतह पर कच्चे तेल की जांच विशेष उपकरणों के माध्यम से की जा रही है। तकनीकी टीम के अधिकारियों के मुताबिक अत्याधुनिक मशीनों से जमीन के नीचे कई किलोमीटर तक की पर्तों का अध्ययन किया जा रहा है। इस सर्वे में कोलकाता से भी विशेषज्ञ लगे हैं। अभियान में लगे सदानंद ने बताया कि शमसाबाद क्षेत्र के कई गांव में अब तक बोरिंग करायी गयी है और इसके सैंपल जुटाये गये हैं। वैज्ञा...