नई दिल्ली, जून 18 -- केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें कम होती हैं, तो देश में तुरंत पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटाए जा सकते। इसके पीछे कई जटिल तकनीकी और आर्थिक कारण होते हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि विदेशों से खरीदे गए सस्ते तेल को जहाजों के जरिए भारत पहुंचने में एक लंबा वक्त लगता है। हाल ही में ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रति लीटर लगभग Rs.3.94 की वृद्धि का असर पड़ा है, लेकिन सिर्फ इसलिए इसे तुरंत वापस नहीं लिया जा सकता, क्योंकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की लागत में थोड़ी गिरावट आई है। यह भी पढ़ें- कच्चे तेल ...