नई दिल्ली, जुलाई 27 -- सप्ताह के पहले ही दिन राहत भरी खबर है। कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ने कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की और यह 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे चला गया, हालांकि बाद में यह 92 डॉलर के आसपास स्थिर हुआ। अमेरिकी तेल मार्कर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट और यूरोपीय नेचुरल गैस की कीमतों में भी गिरावट आई।अमेरिका ने हमलों में रोक लगाई, ईरान ने जवाबी कार्रवाई रोकी ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक अमेरिका ने 13 दिनों तक ईरान पर हमले करने के बाद शुक्रवार देर रात से इन हमलों को रोक दिया है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले कदम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। ईरान की सेना ने कहा कि तेहरान ने अपनी जवाबी कार्रवाइयां स्थगित कर दी हैं। फि...