कच्चे घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला
सोनभद्र, जून 11 -- सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन बरवां टोला में बुधवार की रात एक कच्चे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे घर में रखी तीन बाइक, चार साइकिल सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।चोपन थाना क्षेत्र के सलखन बरवां टोला निवासी रविन्द्र बिंद पुत्र स्व. नागेश्वर बिंद ने बताया कि बुधवार को वे अपने माता-पिता के साथ इलाज के लिए वाराणसी गए हुए थे। घर में उनका छोटा भाई मौजूद था। रविन्द्र ने बताया कि रात में भोजन करने के बाद छोटा भाई घर के बगल वाले कमरे में सो गया था। यह भी पढ़ें- मिट्टी के घर में लगी आग, कई सामान जलकर राख इसी दौरान करीब एक बजे कच्चे मकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग का पता चलते ही उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.