नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- कई बार कुछ चटपटा सा खाने की क्रेविंग होती है। कुछ ऐसा जो पेट भी भर दे और फटाफट भी बन जाए। खासतौर से गर्मियों में रसोई में घंटों खड़े रहना किसी को नहीं पसंद। ऐसे में जल्दी बनने वाली डिशेज सबको पसंद आती हैं, जिनमें से एक है चटनी। अब चटनी तो आपने कई तरह की खाई होंगी, लेकिन कच्चे आम की चटनी का कोई मुकाबला नहीं है। इसका हल्का खट्टा और चटपटा सा स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है। साथ में घी लगी हुई रोटियां, पराठे या चावल कुछ भी हों, कच्चे आम की चटनी के साथ स्वाद बढ़ जाता है। इसे बनाने के भी अलग-अलग तरीके हैं, लेकिन आज हम आपके साथ बिल्कुल देसी स्टाइल टमाटर और कच्चे आम की चटनी की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर सुनीता जी ने ये रेसिपी साझा की है, जो आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए।कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सामग्र...