कच्ची सड़क पुलिया से निकलना हुआ मुहाल
झांसी, मई 30 -- झांसी (मऊरानीपुर)। सिंचाई विभाग द्वारा मथुपुरा माइनर का गहरीकरण कार्य तो करा दिया गया। लेकिन ग्राम पंचायत पठा से कदौरा संपर्क मार्ग के बीच नहर पर बनी कच्ची गली अब भी ग्रामीणों के मुसीबत बनी है। इससे निकलना मुहाल हो गया है। बरसात के मौसम में यह कच्ची पुलिया पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली एवं पैदल तक का निकलना मुश्किल हो जाता है। इससे क्षेत्र के किसानों को खेती किसानी के कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत पठा, ढकरवारा एवं कदौरा के किसानों ने बताया कि चौधरी चरण सिंह मथूपुरा बांध से लेकर पुरवा मौजे तक निकली नहर का सिंचाई विभाग द्वारा गहरीकरण कार्य कराया गया है। लेकिन ग्राम पठा से कदौरा को जोड़ने वाले मुख्य पक्के संपर्क मार्ग के बीच नहर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.