भभुआ, दिसम्बर 15 -- अकोढ़ी बधार में किसानों को पहुंचानेवाली कच्ची सड़क में हुआ है कटाव ट्रैक्टर से पथ में हुआ है कटाव, करीब 50 किसान रोजाना आते-जाते हैं (बोले भभुआ) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के अकोढ़ी बधार में किसानों को पहुंचानेवाली कच्ची सड़क में कटाव होने से परेशानी बढ़ गई है। यह कच्ची सड़क 15 फुट लंबी व 12 फुट चौड़ी कटी है। यह कच्ची सड़क बाहा के बगल से गुजरी है। किसानों का कहना है कि अगर सोन उच्च स्तरीय नहर से बाहा में पानी आया तो बहकर खेत में चला जाएगा, जिससे खेत में बोई गई रबी फसल के डूब सकती है। अकोढ़ी के आसकरण प्रजापति, उमेश दुबे, रिशु सिंह, करिगाई के धर्मराज सिंह, प्रमोद सिंह आदि किसानों ने बताया कि इस पथ से रोजाना औसतन 50 किसान अपने खेत में काम से आते-जाते हैं। अभी धान की कटनी, दवनी, ओसनी का काम चल रहा है। साथ में रबी फसल की बुआई भी क...