मोतिहारी, फरवरी 28 -- शहर का पॉश मोहल्ला कहे जानेवाले अगरवा मोहल्ला में सुविधाओं का घोर अभाव है। सुविधाओं के नाम पर मोहल्ले की आधी सड़कें अभी भी कच्ची हैं। यहां न तो सड़कों का पीसीसी ना ही कालीकरण हो पाया है। बड़ा मोहल्ला होने के बावजूद यहां आधा से अधिक जगहों पर नाला का निर्माण नहीं हो पाया है। जहां नाला का निर्माण भी कराया गया है। वहां स्लैब नहीं है। अगर कुछ जगहों पर स्लैब भी है तो वह कई वर्षों से टूटा पड़ा है। इसके अलावा नाला को बीच मोहल्ला में ही बनाकर छोड़ दिया गया है। इसके कारण कई नाला का पानी मोतीझील तक जाने के बजाए मोहल्ला में ही बहते रहता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगरवा में कई नए छोटे-छोटे मोहल्ले बस गए हैं। लेकिन घरों तक जाने के लिए सड़के नहीं है। अगरवा का चिकनी घाट रोड़, खलका सहित कई नए मोहल्ले बसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.