मुंगेर, अप्रैल 10 -- तारापुर ,निज संवाददाता। नगर पंचायत तारापुर के वार्ड संख्या 14 अंतर्गत मोहानगंज धोनी पुल से पश्चिम दिशा की ओर जाने वाली कच्ची सड़क को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय निवासी नयन सिंह ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर कच्ची सड़क के शीघ्र पक्की कराने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि, कच्ची सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण खासकर बरसात के दिनों में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हल्की बारिश में ही सड़क पर जलजमाव हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। नयन सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क का पक्कीकरण कराया जाए और पानी निकासी ...