शामली, मार्च 1 -- कस्बे मे कच्ची शराब बेचे जाने के विरोध मे शनिवार की रात्रि मे जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅची लेकिन आरोप है कि आरोपियों को नही पकडा गया। इसके बाद रविवार की सुबह पीडितो ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर मन्दिर के पास शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। कस्बे मे एक महिला द्वारा कच्ची शराब बेचने व मन्दिर के पास हुडदंग करने पर रात्रि मे जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और लोगो को समझाकर किसी तरह से शांत किया। पीडित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने आरेापियों को बिना किसी कार्यवाही के जाने दिया। जिसके बाद रविवार की सुबह मन्दिर के मंहत ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस को शिकायतीपत्र दिया और कार्यवाही की मांग की गई। वही पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.