पीलीभीत, मार्च 6 -- घर मे कच्ची शराब बिक्री कर रही एक महिला का वीडियो वायरल हो गया। जानकारी लगते ही खलबली मच गई। पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला कच्ची शराब थैली से निकाल कर बिक्री कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। यह वीडियो थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा शराब ब्रिकी करने वाली महिला का पति जेल में बंद है। वह पिछले काफी समय से शराब ब्रिकी कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग की कार्यवाही को लेकर तंज कसे जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच करा रही है। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी लगी है। पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.