सुल्तानपुर, मार्च 28 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के नकहा गांव में शनिवार को अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। पुलिस टीम ने द्वारिकागंज चौकी प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर करीब तीन कुंतल लहन नष्ट कर दिया, साथ ही मौके पर संचालित हो रही लगभग पांच अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही अवैध शराब बनाने में लिप्त लोग मौके से फरार हो गए। अभियान के दौरान पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ राजेश कुमार निवासी नकहा को कलखुरा गोमती पुल के पास से गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक अशोक कुमार की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, बाद में उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.