काशीपुर, जुलाई 22 -- काशीपुर। प्रतापपुर चौकी पुलिस ने जंगा रोड स्थित बहल्ला नदी किनारे छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बनाने की चलती भट्टी का भंडाफोड़ किया। पुलिस को देखकर आरोपी अमरीख उर्फ विक्की और सोनू नदी पार कर फरार हो गए। उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मानपुर टी-पाइंट से पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान जलती भट्टी को नष्ट कर दो ड्रम, मिट्टी की हांडी, रबर व एल्युमीनियम पाइप, पानी का टैंक, बाल्टी समेत शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए। मौके से 70 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, आबकारी विभाग ने ग्राम कलियावाला में राजेंद्र सिंह उर्फ राजू के घर से 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...