कच्ची शराब बनाते दो लोग गिरफ्तार, 1200 लहन नष्ट कराया
मेरठ, अप्रैल 2 -- हस्तिनापुर थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भट्ठी चलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि करीब 1200 लीटर लहन नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार रात यह कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम ने गंगा किनारे बसे जलालपुर जोरा के माजरा हटूपुरा मार्ग पर दबिश दी। यहां अवैध रूप से शराब की भट्ठी संचालित हो रही थी। मौके से गोपी निवासी देवीपुरा थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा और नानक निवासी मिर्जापुर थाना परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए, जिनमें ड्रम, नली, पतीला व अन्य सामग्री शामिल है। इस संबंध में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाने पर आबकारी अधिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.