रुद्रपुर, मार्च 3 -- किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया। सोमवार रात पुलिस सिरौली रेलवे फाटक के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक महिला घर में कच्ची शराब बेच रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 11 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। महिला ने अपना नाम चरन कौर पत्नी गुरदीप सिंह निवासी ग्राम पुलभट्टा वार्ड 17 बताया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.