कच्ची शराब को लेकर हुई हत्या के मामले में तिलहर कोतवाल लाइन हाजिर
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- तिलहर। कच्ची शराब बेंचने को लेकर क्षेत्र के शाहबेगपुर में युवक की हत्या के मामले में एसपी ने कड़ा रूख अपनाते हुए तिलहर के कोतवाल प्रिन्स शर्मा को हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर एसपी सौरभ दीक्षित ने तीन निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए कार्यवाई की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी के आदेश के अनुसार निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को पुलिस लाइन से पीआरओ पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक प्रभाष चन्द्र को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक तिलहर तथा कोतवाली तिलहर निरीक्षक प्रिन्स शर्मा को पुलिस लाइन भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.