लखीमपुरखीरी, मई 2 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से बोरी मे भरे कच्ची शराब के 15 पाउच बरामद किया है। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि पुलिस को मुखबिरों द्वारा सूचना मिली कि त्रिलोकपुर से जंगल जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति कच्ची शराब लेकर जा रहा है। मौके पर दरोगा अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गये तो एक व्यक्ति को बोरी ले जाते हुए देखा। पुलिस ने उसकी जामा तलाशी ली तो उसके पास से एक एक लीटर के पंद्रह पाउच बरामद हुए। उसने अपना नाम जितेंद्र निवासी साहबगंज थाना मोहम्मदी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.