कच्ची शराब के साथ युवक दबोचा
रुद्रपुर, मई 31 -- रुद्रपुर। अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 41 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 20 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम अमरपुर निवासी 20 वर्षीय राज सिंह पुत्र प्रेम सिंह को अमरपुर-जाफरपुर मार्ग के कट के पास से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.