हरिद्वार, जनवरी 1 -- पथरी क्षेत्र के गांव अलग-अलग गांव से दो व्यक्तियों को देररात पुलिस ने शराब के साथ पकड़ा है। दोनो व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बीती रात लोकेश पुत्र अमर सिंह और अंकुर पुत्र सुखराम निवासी गण फेरुपुर को सुभाषगढ़ रेलवे फाटक के पास से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों शराब बेचने का काम करते है। दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेस किया गया। एसओ पथरी मनोज नोटियाल ने बताया दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.