कच्ची शराब के साथ अभियुक्त धराया
चंदौली, मई 18 -- नौगढ़। क्षेत्र के सेमरा पुलिया के समीप पुलिस ने शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए देवखत गांव निवासी विजय कुमार के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव, लालबहादुर, हेड कांस्टेबल रमेश सिंह यादव, महिला कांस्टेबल सरिता कुशवाहा, आराध्या त्रिपाठी शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.