शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सोमवार को नारकोटिक्स विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी मौजूद रहे। बैठक में एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, शराब और अन्य अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियानों की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने अवैध और कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए निरंतर और प्रभावी अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए प्रवर्तन को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.