बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। छावनी थाने के छतौना गांव के मांझा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने बाघानाला क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे माझा क्षेत्र में दो भट्ठियों तोड़ा और अट्ठारह सौ लीटर लहन को नष्ट किया गया। अभियान के दौरान चालीस लीटर कच्ची अवैध देशी शराब बरामद की गयी। चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशि शेखर सिंह ने बताया कि मामले में चार अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई। इसी क्रम में आबकारी दुकानों पर स्टाक आदि जांच किया गया। विक्रेताओं को शत प्रतिशत विक्री पास मशीन से करने हेतु निर्देशित भी किया गया है। यह भी पढ़ें- महनार में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 4 हजार लीटर जावा नष्ट इस दौरान आबकारी इंस्पेक्टर अंगद कुमार गौड़, कमलाकांत यादव, कंदर्भ सिंह,...