हमीरपुर, फरवरी 24 -- हमीरपुर। थाना चिकासी के टोला खंगारन गांव में 55 वर्षीय शख्स की कच्ची शराब के अत्यधिक सेवन से मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन इसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए थे। मंगलवार को झांसी से शव लाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी देव सिंह रैकवार शराब का लती है। उसके चाचा किशोरी ने बताया कि कल देव सिंह ने गांव में पहले देसी और बाद में कच्ची शराब का सेवन किया। मीट भी खाया। शाम होते-होते उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए झांसी ले जाया गया था, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव लेकर आए परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...