हल्द्वानी, मई 13 -- लालकुआं, संवाददाता। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गौलागेट और शांतिपुरी-बिंदुखत्ता क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 962 पाउच कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान गुरप्रीत सिंह, बब्बू मान सिंह और लखवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। टीम ने गुरप्रीत सिंह से 450, बब्बू मान सिंह से 440 और लखवीर सिंह के घर से 72 पाउच कच्ची शराब बरामद की। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, कैलाश चन्द्र जोशी, प्रताप राणा समेत विभागीय टीम मौजूद रही। यह भी पढ़ें- आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी दबोचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...