कच्ची-पक्की में 836 लीटर शराब के साथ पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कच्ची-पक्की ओपी पुलिस ने चकमहसी के पंडित चौक के पास से शराब लदी पिकअप को जब्त किया है। पिकअप से 836 लीटर शराब बरामद हुई है। मामले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर चकमेहसी निवासी मंजय कुमार से पूछताछ में तीन अन्य तस्करों के नाम सामने आए हैं।पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन और एक मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार शराब की यह खेप मोतिहारी से लाई गई थी और इसे वैशाली ले जाया जा रहा था। तस्कर ने शराब पिकअप में छिपाकर रखी थी। सूचना पर पुलिस ने पंडित चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली तो शराब बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.