मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर लेन नंबर-एक से पुलिस ने स्मैक धंधेबाज रूबी देवी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24 पुड़ियों में रखा आठ ग्राम स्मैक जब्त किया गया है। शराब बिक्री सूचना पर सिद्धार्थ नगर लेन नंबर में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर रूबी भागने लगी। खदेड़ कर उसे पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 24 पुड़िया स्मैक मिला। रूबी का ससुराल सुस्ता गांव में है। सिद्धार्थ नगर उसका मायका है। वह मायके में रह कर स्मैक खरीद-बिक्री का धंधा करती है। पुलिस ने उसे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...