मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की चौक पर सोमवार की दोपहर दिल्ली की किशोरी भटकती मिली। डायल 112 की टीम ने बच्ची को बोलेरो में बैठाकर थाने ले आयी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह बुआ के घर पर आयी हुई है। वह बुआ के गांव का नाम विशुनपुर बता रही थी, लेकिन थाना और पिता का नाम पूरी तरह से नहीं बता पा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची साइकिल से भटक रही थी। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि बच्ची की तस्वीर को मीडिया ग्रुप में शेयर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.