मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची-पक्की चौक पर क्यूआरटी के सिपाही अमरीश कुमार व चंद्रशेखर कुमार को अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया। घटना बीते एक मार्च की दोपहर की है। घटना में दोनों जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी सिपाही अमरीश कुमार के बयान पर सदर थाने में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बताया है कि घटना के दिन वह वरीय पदाधिकारी के आदेश के आलोक में विधि व्यवस्था के संचालन को लेकर सुस्ता गांव गए थे। वहां से लौटने के दौरान कच्ची-पक्की चौक पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। घटना में वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। ट्रक के चालक व खलासी की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है। जख्मी सिपाही ने पुलिस को ट्रक का नंबर भी बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.