रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- राजेन्द्र तिवारी, शक्तिफार्म। शक्तिफार्म क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक और घटना सामने आई है। चोरों ने घर की कच्ची दीवार तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। ग्राम जयनगर पिपलिया निवासी सत्यजीत बैरागी ने बताया कि रविवार को उनका परिवार पास के गांव निर्मलनगर में दादी के ब्रह्मभोज में गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह वापस घर पहुंचे तो देखा कि मिट्टी और भूसे से बनी बाहरी दीवार टूटी हुई थी। शक होने पर उन्होंने घर का ताला खोलकर अंदर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा मिला और बिस्तर पर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर आठ सोने की लौंग, पांच जोड़ी कान की बालियां, एक सोने का झुमका, तीन चांदी की पायल और करीब 50 हजार रुपये चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.