फतेहपुर, मई 16 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना के रेवाड़ी खुर्द निवासी 43 वर्षीय सुरेश कुमार अग्निहोत्री शुक्रवार शाम घर पर लगे नल पर हाथ पैर घुल रहे थे। तभी अचानक बगल की मिट्टी की दिवाल ढह जाने से मलबे में दब गए। जिन्हें घायल अवस्था में गोपालगंज स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से शनिवार सुबह हालत गंभीर होने पर कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...