शाहजहांपुर, मार्च 23 -- निगोही। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में कच्ची दीवार गिरने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रामनगर निवासी महबूब गौशाला के पास झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रह रहा था। बुधवार सुबह उसकी बेटी फिजा (5) अपने दो वर्षीय भाई सुहेल के साथ झोपड़ी के अंदर बैठकर खाना खा रही थी। इसी दौरान झोपड़ी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और दोनों बच्चे उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद परिजनों ने तुरंत दोनों को मलबे से बाहर निकालकर निगोही सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने फिजा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुहेल का इलाज जारी है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.