सीतापुर, मार्च 5 -- पिसावां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के फर्दापुर गांव में बुधवार शाम को कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर 50 वर्षीय सियाराम की मौत हो गई। हादसे में दो बकरियों की भी जान चली गई। परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम सियाराम अपने घर के पास कच्ची दीवार के पास खड़े थे। तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वह दीवार के मलबे में दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में दीवार का मलबा हटा कर सियाराम व उसमें दबे मवेशियों को बाहर निकाला। घायल सियाराम को सीएचसी पिसावां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मलबे में दबीं दो बकरियों की भी मौत हो गई। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की। बड़े भाई काशीराम ने बताया कि प्...