लखीमपुरखीरी, नवम्बर 18 -- लखीमपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में सोमवार देर रात अलाव पर ताप रहे पांच लोगों पर कच्ची दीवार गिर गई। इस हादसे में जख्मी एक बुजुर्ग की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हैं । नीमगांव थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में बंशी लाल के घर के बाहर लोग आग ताप रहे थे। पास ही कच्ची दीवार खड़ी थी। आग ताप रहे लोगों पर अचानक भरभराकर गिर गई। जिससे पांचो गंभीर घायल हो गए। गंभीर घायल अवस्था में उनको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार सुबह 77 वर्षीय बंशीलाल की मौत हो गई। अन्य चार का इलाज जारी है। घायलों में बंशी का बेटा विजय कुमार, पड़ोसी सुरजीत कुमार, निगम व सुनील देवी शामिल हैं। सभी की हालत सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.