हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 27 -- पटना में कच्ची दरगाह से बिदुपुर छह लेन गंगा पुल पर अगले माह के अंत तक आवागमन चालू होगा। इसके बाद यह पुल राष्ट्रीय उच्च पथ 31 से हाजीपुर-समस्तीपुर रोड से जुड़ जायेगा। इस पुल के माध्यम से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार सीधे जुड़ जाएगा। इस पुल पर रविवार को अंतिम स्पैन (सेगमेंट लांच किया) रख दिया गया है। सभी कार्य लगभग पूरे कर लिये गये हैं। इस पुल की लंबाई 9.75 किलोमीटर है। संपर्क पथ के साथ इस परियोजना की कुल लंबाई 19.5 किलोमीटर है। सेगमेंट लांचिंग को देखने के लिए बिहार राज्य रोड विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, मुख्य महाप्रबंधक बबलू कुमार, महाप्रबंधक आशुतोष कुमार सिंह के साथ अन्य अभियंता उपस्थित थे। अभियंताओं ने बताया कि यह पुल एक्स्ट्रा डॉज़्ड केबल स्टैंड ब्रिज अभियांत्रिक की मिसाल है। इस अव...