कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल पर अज्ञात युवक का मिला शव
हाजीपुर, मई 21 -- राघोपुर । संवाद सूत्र रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पाया नंबर-8 रेलिंग के निकट गुरुवार की अपराह्न एक युवक का शव मिलने की सूचना पर राहगीर एवं पुल निर्माण में लगे कर्मी और अधिकारी जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान करने का प्रयास किया। शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरा की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान कर पुलिस परिवार वालों को सूचना देने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं दूसरी जगह युवक की हत्या कर शव को सिक्स लेन पुल पर फेंक दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 8 रेलिंग के पास राहगीरों ने एक युवक का शव गुरुवार की सुबह देखा। शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.