कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल जुलाई तक बनेगा, पटना से हाजीपुर-समस्तीपुर जाना होगा आसान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 14 -- Kacchi Dargah Bidupur Bridge: पटना के कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल इस साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। बिहार मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को इस पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने परियोजना के मुख्य पुल के साथ-साथ दोनों तरफ बन रहे एप्रोच मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की। मौके पर पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने परियोजना से जुड़े अभियंताओं को निर्देश दिए कि अंतिम चरण के कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए। व रीय अधिकारी इसकी रोजाना मॉनिटरिंग करें। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी तकनीकी मानकों का पालन करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें ताकि आम जनता के लिए इस मार्ग को शीघ्र खोला जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.