देवरिया, मार्च 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने कच्ची के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को तरकुलवा थाना क्षेत्र के कई गांवों में एडीएम वित्त एवं राजस्व, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने कच्ची के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व रामशंकर, एएसपी आनंद कुमार पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार तरकुलवा पुलिस व आबकारी टीम के साथ हनुमानगंज, हरपुर निजाम, सिरसिया गोठा व कोन्हवलिया में कच्ची के विरुद्ध अभियान चलाया। कच्ची के विरुद्ध अभियान के चलते कच्ची के कारोबारियों में खलबली मच गई। भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया, जबकि कच्ची भी बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.