कुशीनगर, फरवरी 28 -- कुशीनगर। शनिवार को सुबह थाना कसया एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हेतिमपुर के पास कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी की। लगभग 7 कुन्तल लहन एवं 5 भट्टिया नष्ट की गई।जनपद में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपरळ पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के निर्माण, निष्कर्षण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है।जिसके क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार के नेतृत्व में थाना कसया एवं आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसहा हेतिमपुर के समीप दबिश दी गई। दबिश के दौरान अवैध शराब उत्पादन के स्थल का पता लगाया गया, जहा लगभग 7 कुन्तल (700 किलोग्राम) लहन तथा 5 अवैध शराब भट्टिया पाई गईं। टीम द्वारा सभी सामग्री एवं भट्टियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.