कच्ची कांवरिया पथ पर भक्ति संगीत में जमकर झूमे शिवभक्त
भागलपुर, अगस्त 11 -- बांका से आनंद की रिपोर्ट विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के कच्ची कांवरिया पथ पर इन दिनों भक्ति का रंग पूरी तरह चढ़ा हुआ है। मार्ग में आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम में कांवरियों की टोली जमकर नाचती और गाती नजर आई। थकान के बावजूद शिवभक्त भक्ति गीतों की धुन पर झूमते रहे। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान कांवरियों ने भक्ति गीतों पर उत्साह के साथ नृत्य किया और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। कच्ची कांवरिया पथ पर जगह-जगह सेवा शिविरों और मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इससे बाबा धाम जाने वाले कांवरियों को यात्रा के दौरान राहत और मनोरंजन मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेला:तीखी धूप में तपता रहा कांवरिया पथ, आस्था ने नहीं थमने दिए कदम सावन की दूसरी सोमवारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.