कन्नौज, दिसम्बर 19 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में आलू की कच्ची खुदाई शुरू होने से पहले ही भावों में भारी गिरावट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू की कच्ची खुदाई की शुरुआत भी ठीक से नहीं हो पाई है, लेकिन बाजार में आलू के भाव औंधे मुंह गिर चुके हैं। आलू उत्पादन का क्षेत्रफल यहां करीब 55 हजार हेक्टेयर है, ऐसे में शुरुआती सीजन में ही दामों का टूट जाना किसानों के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है। किसानों का कहना है कि कच्ची खुदाई शुरू होते ही आमतौर पर बाजार में कीमतें बेहतर मिलती हैं, जिससे लागत निकलने की उम्मीद रहती है। लेकिन इस बार हालात बिल्कुल विपरीत हैं। मंडियों में आलू के भाव अचानक गिर जाने से न केवल मुनाफा, बल्कि लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। इससे किसानों पर आर्थिक संकट गहराता दिखाई दे रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.