नई दिल्ली, अगस्त 25 -- अंडा सबसे सस्ते और पॉपुलर प्रोटीन सोर्स में से एक है। इसमें ना सिर्फ कंप्लीट प्रोटीन होता है, बल्कि कई जरूरी पोषक तत्व भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। अपनी डेली प्रोटीन रिक्वायरमेंट को पूरा करने के लिए जिम जाने वाले और फिटनेस पसंद लोग अक्सर एग को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। जहां कुछ लोग अंडे को उबालकर खाना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग कच्चे अंडे को ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि कच्चा अंडा खाना ज्यादा फायदेमंद है या उबला हुआ। एक इंस्टग्राम पोस्ट के जरिए जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य ने इसी कन्फ्यूजन को दूर किया है। आइए जानते हैं-कच्चा या उबला हुआ अंडा, दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन है?प्रोटीन के लिहाज से कौन बेहतर? डॉ शुभम वात्स्य कहते हैं कि रिसर्च साफ बताती है कि कच्चे अ...