चंदौली, मार्च 17 -- नियामताबाद। औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक उद्योग इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कच्चे माल यानी प्लास्टिक दाने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने उत्पादन और बिक्री दोनों को बुरी तरह प्रभावित किया है। कच्चे माल महंगे होने के कारण उत्पादन में कमी आई है और मजदूरों को भी उसी हिसाब से काम पर बुलाया जा रहा है। उद्यमी राकेश जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र में करीब आधा दर्जन प्लास्टिक फूड पैकेट बनाने वाली फैक्ट्रियां संचालित हैं, लेकिन प्लास्टिक दाने की कीमत में करीब 70 प्रतिशत तक वृद्धि हो चुकी है। इसके चलते उत्पादन लागत काफी बढ़ गई है। यही हाल रहा तो प्लास्टिक के उत्पाद जैसे बोतल, ढक्कन, कार्टन बॉक्स की कीमतें गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ सकती है। वहीं जो उत्पाद बन रहा है उसकी मांग में भी भारी गिरावट आई है। बताया कि बिक्री में क...