बांदा, सितम्बर 26 -- बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में शुक्रवार रात 1:30 बजे 70 वर्षीय चुन्नी वर्मा कच्चे मकान में सो रहा था। लगातार हो रही बारिश के चलते उनका मकान ढह गया। परिजनों ने जानकारी होने पर मलबा हटाया और देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। बेटे ने बताया कि पिता मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। मां की पहले ही मौत हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...